पीरियड लीव: महिलाओं के कैरियर में सहायक या बाधक

 

पूरे भारत में सिर्फ बिहार में पीरियड लीव का प्रावधान
पूरे भारत में बिहार ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां राज्य सरकार कामकाजी महिलाओं को माहवारी के लिए हर महीने दो दिन का अवकाश देती है। बिहार सरकार ने 1992 में अधिसूचना के जरिए महिला कर्मचारियों को हर महीने लगातार दो दिन विशेष अवकाश का प्रावधान किया है। पिछले 31 साल से यह नियम लागू है।
इस साल केरल में भी छात्राओं के लिए हर माह दो दिन का अवकाश शुरू किया गया। हालांकि केरल रजस्वला अवकाश के मामले में सबसे आगे रहा है। कोचीन(अब ऐराकुलम) की रियासत ने एक सदी पूर्व 1912 में छात्राओं को परीक्षा के दौरान माहवारी अवकाश की सुविधा दी थी।  वार्षिक परीक्षा के दौरान यदि किसी छात्रा को मासिक धर्म के कारण असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता था तो उसे इम्तिहान में बैठने के लिए मजबूर नहीं किया जाता था। उसकी परीक्षा बाद में ले ली जाती थी।
मातृत्व लाभ अधिनियम 1961 के तहत दी जा सकती है पीरियड लीव
भारत सरकार ने संसद के जरिए मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 लागू किया। यह कानून अंतरराष्ट्रीय
श्रम संगठन(आईएलओ) संरक्षण संधि 1952, बॉम्बे मेटरनिटी एक्ट, 1929, खदान मातृत्व अधिनियम 1941 तथा कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम 1948 के प्रावधानों को ध्यान में रखकर लाया गया था। कानून के अमल में आने से गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिलना शुरू हुआ। मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 के प्रावधानों को सेंट्रल सिविल सर्विसेज(सीसीएस)अवकाश नियमावली में शामिल किया गया। सीसीएस नियमावली के तहत महिला सरकारी कर्मचारी को चाइल्ड केयर लीव के रूप में उसके सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान 730 दिन का अवकाश दिया जाता है। महिला को उसके पहले दो बच्चों के लिए यह छुट्ट दी जाती है। बच्चे के 18 वर्ष की आयु तक पहुंचने तक यह सुविधा दी जाती है। सरकार के इस कदम को कामकाजी महिलाओं के अधिकारों के प्रति एक सकारात्मक कदम माना गया है। इसी नियम के अंतर्गत पिता को भी 15 दिन का पितृत्व अवकाश दिया जाता है।

 


Default Author Image

Vivek Varshney

Found this post insightful? Share it with your network and help spread the knowledge.

Suggested Reads

बिहार के वोटर्स के सिर पर मंडराता एसआईआर का खतरा

बिहार विधान सभा के इस साल के अंत में होने वाले चुनाव से लगभग चार माह पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के निर्वाचन आयोग के आदेश ने लोकतंत्र के प्रहरियों को हैरत में डाल दिया। मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने की एसआईआर की शर्तों ने बिहार के साथ-साथ देश की बहुत […]

राज्यपालों को एक निश्चित समयसीमा के अंदर विधेयकों पर लेना होगा फैसला 

विधेयकों को मंजूरी नहीं देने या उन्हें लम्बे समय तक लटकाए रखने के कई राज्यों के राज्यपालों की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला दिया। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ दायर राज्य सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कई महत्वपूर्ण संवैधानिक सवालों का जवाब दिया। सुप्रीम […]

बुलडोजर से अन्याय

आपराधिक मामलों के अभियुक्तों के मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई ने देश के कानून के सामने नई चुनौती पेश की है। कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना किसी की छत को कैसे ढहाया जा सकता है? अभियुक्त तो दूर यदि किसी को मुकदमे के बाद दोषी भी पाया गया है, तो क्या उसके मकान […]

अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान का दर्जा तय करने के लिए मापदंडों को उदार किया सुप्रीम कोर्ट ने 

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अल्पसंख्यक स्वरूप को लेकर लम्बे समय से चली आ रही कानूनी जंग अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। सुप्रीम कोर्ट की सात सदस्यीय संविधान पीठ ने 4:3 के बहुमत से साफतौर पर कहा कि संसद द्वारा पारित कानून का मतलब यह नहीं है कि उस शिक्षण संस्थान अपने अल्पसंख्यक […]

चर्चित रहा जस्टिस धनंजय चंद्रचूड का कार्यकाल

भारत के चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड का दो वर्ष का कार्यकाल सुर्खियों में रहा। वैसे तो वह आठ साल से अधिक समय तक सुप्रीम कोर्ट के जज रहे लेकिन सीजेआई के रूप में उनके दो वर्ष लगातार चर्चा में रहे। सीजेआई बनने से पहले ही जस्टिस चंद्रचूड ने कई ऐसे […]